नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- IPO News: Symbiotec Pharmalab IPO की फ्लैट लिस्टिंग हुई है। बीएसई में 0.99 प्रतिशत की गिरावट के बाद 978.20 रुपये पर लिस्ट हुआ है। एनएसई में आईपीओ 988 रुपये पर लिस्ट हुआ है। बता दें, इस आईपीओ का प्राइस बैंड 988 रुपये था। कंपनी ने 15 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14820 रुपये का दांव लगाना होगा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 90 रुपये की छूट दी है।कितना चल रहा है जीएमपी? (GMP Today) Symbiotec Pharmalab IPO आज मंगलवार को ग्रे मार्केट में कंपनी काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। मौजूदा समय में जीएमपी 185 रुपये के प्रीमियम पर है। आज का जीएमपी 18 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर संकेत दे रहा था। बता दें, इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 410 रुपये रहा है। इस आईपीओ का साइज 1757 करोड़ रुपये है। ...