नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को गोवा में होगा। ऑक्शन से पहले आईपीएल की सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सबसे ज्यादा 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया। कैपिटल्स (डीसी) ने 14 खिलाड़ियों को रिटेन किया। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 12 जबकि मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 13 प्लेयर्स को रिलीज किया। केकेआर ने पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे, श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया। रहाणे रिटायर हो चुके हैं। एमआई ने पेसर ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को बाहर कर दिया। आइए, एक नजर सभी 10 टीमों के रिटेन और रिलीज प्लेयर्स पर डालते हैं।।सनराइजर्स हैदराबाद रिटेन - पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, न...