मुंबई, नवम्बर 2 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजियों के लिए अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जमा करने की समय-सीमा दो दिन बढ़ा दी है। बोर्ड ने सोमवार को टीमों को इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने कहा कि फ्रेंचाइजी के पास अब 17 नवंबर तक उन खिलाड़ियों को अंतिम रूप देने का समय है, जिन्हें वे बरकरार रखना या रिलीज करना चाहते हैं। पहले डेडलाइन 15 नवंबर थी। आईपीएल मिनी-ऑक्शन की तारीख और स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा।क्या BCCI ने इस वजह से बढ़ाई डेडलाइन? ऐसा माना जा रहा है कि डेडलाइन को बढ़ाने का फैसला 15 नवंबर को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड वनडे के कारण हुआ है। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच उस तारीख को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा। इसक...