नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- चेन्नई सुपर किंग्स ने अगले सीजन से पहले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को मुख्य कोच बनाया है। वह स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जोकि करीब 18 साल तक टीम के हेड कोच रहे थे। चेन्नई ने मंगलवार को कन्फर्म किया है किए एमएस धोनी बतौर खिलाड़ी आगामी सीजन में टीम के लिए खेलेंगे। कई रिपोर्ट में ये सामने आया था कि एमएस धोनी पूर्व कोच फ्लेमिंग की जगह लेने वाले थे या फिर बतौर मेटॉर टीम के साथ काम करते। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने हिंट दिया कि विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ऐसी भूमिका नहीं निभाएंगे। जहीर 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर की भूमिका में रहे थे। यह भी पढ़ें- LIVE: India vs Japan मैच में नहीं हो पाया टॉस, जानिए क्या है ताजा अपडेटकाशी विश्वनाथन ने धोनी को लेकर दिया अपडेट एमए...