मुंबई, अक्टूबर 14 -- IPL 2027 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की एक अहम बैठक गुरुवार 15 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित होनी थी। हालांकि, इसे मीटिंग से दो दिन पहले यानी मंगलवार 13 अक्टूबर को स्थगित कर दिया गया। बीसीसीआई और इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल से जुड़े हितधारकों के बीच गुरुवार को मुंबई एक पांच सितारा होटल में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईपीएल का अगला सीजन इस लीग के इतिहास का एक ऐतिहासिक साल है। ये टूर्नामेंट अगले साल अपने ऐतिहासिक 20वें सत्र में प्रवेश करने की तैयारियों में है। इस बीच बीसीसीआई ने 15 अक्टूबर को मुंबई में संयुक्त हितधारक बैठक बुलाई थी, लेकिन अब इसे स्थगित करना पड़ा है। बीसीसीआई ने बताया है कि इस बैठक को इसलिए टा...