नई दिल्ली, जून 19 -- आईपीएल 2027 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इसी बदलाव की कड़ी की शुरुआत ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की ट्रेड डील से शुरू हुई है। कुलदीप यादव आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, लेकिन अब वे लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में दिखेंगे। वहीं, ऋषभ पंत अब तक लखनऊ की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अगले सीजन वे दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स और लनखऊ सुपर जॉयंट्स के बीच ट्रे़ड डील हुई है जिसमें दोनों खिलाड़ियों की अदला बदला हुई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अब एक तरफ जहां पंत अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली की टीम का हिस्सा होंगे, वहीं कुलदीप यादव अपनी जन्मभूमि की फ्रेंचाइजी लखनऊ के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। यह भी पढ़ें- सूर्यक...