नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी मिड दिसंबर में गोवा में होगी। आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने बुधवार को पीटीआई को यह जानकारी दी है। पिछले तीन संस्करणों के बाद आईपीएल की नीलामी भारत में लौट रही है। यह पहले विदेशों में आयोजित की जाती थी। ऑक्शन की जानकारी देते हुए धूमल ने कहा, "हमने गोवा को अंतिम रूप दे दिया है। संभावित तारीखें 15 से 16 दिसंबर हैं।" नीलामी के पिछले तीन संस्करण दुबई, जेद्दा (मेगा नीलामी) और अबू धाबी में आयोजित किए गए थे। धूमल ने पहले कहा था कि नीलामी को भारत में वापस लाना एक सोची-समझी कोशिश है। यह नीलामी एक दिन की होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मिनी नीलामी है।बीसीसीआई सचिव ने भी दिया अपडेट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को घोषणा की कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईप...