नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए 2 दर्जन से ज्यादा ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2 करोड़ की बेस प्राइस में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि, इसमें सिर्फ दो ही नाम ऐसे हैं, जिन्होंने हाईएस्ट बेस प्राइस में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जो भारत के हैं। बाकी के खिलाड़ी आपको विदेशी ही इस लिस्ट में नजर आएंगे। कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं या खेल चुके हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने 2 करोड़ की बेस प्राइस को नहीं चुना है, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके बेन स्टोक्स और डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों ने इस बेस प्राइस को चुना है। क्रिकइंफो ने बताया है कि कुल 30 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने 2 करोड़ की बेस प्राइस को ऑक्शन के लिए चुना है। हालांकि, इस वेबसाइट ने 29 खिलाड़ियों के नाम ही अपने यहां प्रकाशित क...