नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- IPL 2026 Points Table Latest: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का 22वां लीग मैच मंगलवार 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में थोड़ा सा बदलाव देखने को मिला है। हालांकि, टॉप 7 टीमों की सेहत पर इस मैच के नतीजे का कोई असर नहीं पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर से मुकाबला हार गई। चेन्नई के चक्रव्यूह को भेदने में केकेआर नाकाम रही। इसी वजह से केकेआर टीम अभी पॉइंट्स टेबल में गर्त में है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को फायदा हुआ है। आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 टीमों की बात करें तो आपको शीर्ष पर राजस्थान रॉयल्स नजर आएगी, जो पांच मैचों में से चार मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है और एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आरआर एकमात्र...