नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Latest Points Table of IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर से आईपीएल में एक विशाल स्कोर का पीछा किया और जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस को अपने इतिहास की सबसे शर्मनाक हार मिली। सनराइजर्स हैदराबाद ने 244 रनों का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई है। वहीं, मुंबई इंडियंस की हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो गई है, जो कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 की छठी जीत हासिल की। 9 मैचों के बाद अब एसआरएच के 12 अंक हो चुके हैं। इस तरह टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उनसे आगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में आरसीबी आगे हैं। नंबर वन क...