नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- IPL 2026 Points Table After GT vs MI Match: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच सोमवार को आईपीएल 2026 का 30वां मैच खेला गया। पांच पांच बार की चैंपियन एमआई ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीटी को 99 रनों से रौंदा। मुंबई ने तिलक वर्मा (नाबाद 101) की आतिशी सेंचुरी के दम पर 200 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में 100 रनों पर ऑलआउट हो गई। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली एमआई अंक तालिका में अब फिसड्डी नहीं रही। एमआई तीन स्थान की छलांग लगाकर सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उसके खाते में छह मैचों में चार अंक हैं। हार्दिक ब्रिगेड ने लगातार चार हार के बाद जीत का स्वाद चखा है।GT की हार से तीन टीमों का हुआ नुकसान शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर बरकरार है। उसके ...