नई दिल्ली, मई 12 -- आईपीएल 2026 के 56 में मुकाबले में अहमदाबाद में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से करारी से शिकस्त दी है। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस की टीम के मौजूदा समय में 12 मैचों में आठ जीत और चार हार के साथ कुल 16 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में सबसे ऊपर आ गई है। वहीं, आज का मैच हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ढाका टेस्ट में 106 रनों से रौंदा, पहली बार हुआ ऐसा?आरसीबी से छीना टेबल टॉपर का रुतबा गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले को जीतने के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टेबल टॉपर का रुतबा छीन लिया है। मैच से पहले बेंगलुरु की टीम 11 मैचों में 7 जीत और चार हार के साथ कुल 14...