IPL 2026 Orange Cap: अभी कौन है इस सीजन का टॉप रन स्कोरर? रोहित और विराट भी टॉप 5 में
नई दिल्ली, मार्च 30 -- IPL 2026 Orange Cap Race: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। अभी दो ही मुकाबले खेले गए हैं और चार टीमों के बल्लेबाजों ने ही बल्लेबाजी की है। वैसे तो अभी के लिए ऑरेंज कैप की बात नहीं होनी चाहिए, लेकिन फिर भी आप जान लीजिए कि दो मैचों के बाद कौन-कौन सा बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन अब तक बना चुका है। अभी के लिए देखें तो मुंबई इंडियंस के ओपनर रयान रिकेल्टन के पास ऑरेंज कैप होनी चाहिए, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप 5 का हिस्सा हैं। रयान रिकेल्टन ने केकेआर के खिलाफ 81 रनों की पारी खेलकर ईशान किशन को पीछे छोड़ा। ईशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ 80 रनों की पारी खेली थी। वहीं, लिस्ट में तीसरे नंबर पर हिटमैन रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ तूफानी 78 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.