नई दिल्ली, मार्च 26 -- IPL 2026 Opening Ceremony: आईपीएल 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टक्कर होगी। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करता है। हालांकि, आगामी सीजन की ओपनिंग सेरेमनी कैंसिल हो गई है। ओपनिंग सेरेमनी में कई रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिलते हैं। बीसीसीआई ने पिछले साल चिन्नास्वामी में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के सम्मान में सेरेमनी कैंसिल की है। भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। आरसीबी ने 2025 में आईपीएल का खिताबी सूखा समाप्त किया था, जिसके बाद चिन्नास्वामी में जश्न के दौरान हादसा हो गया।शानदार क्लोजिंग ...