नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीक के सभी इंडियन्स फैन हैं। इसके हर सीजन के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। आईपीएल में 10 टीम हैं और यह 10 राज्य पर आधारित है। इन टीम के अलग-अलग मालिक हैं। लेकिन कुछ टीम की ओनर फीमेल हैं। आज हम आपको उन्हीं फीमेल ओनर में से बताते हैं कि सबसे अमीर कौन हैं।जूही चावला जूही चावला, शाहरुख खान के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स टीन की को ओनर हैं। जूही की नेटवर्थ हुरुन रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक 7790 करोड़ है। वह सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने इस लिस्ट में कई एक्ट्रेसेस जैसे दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को पछाड़ दिया था। जूही चावला की फिल्मों के बारे में बात करें तो लास्ट वह साल 2023 में आए वेब शो द रेलवे मैन में नजर आई थीं। इस शो में जूही के अलावा आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान थे। ...