नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- IPL 2026 Aaj Ka Match: लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट में खेला जाना है। आईपीएल 2026 का ये 23वां लीग मैच है। आरसीबी वर्सेस एलएसजी मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जो पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे। विराट कोहली को एंकल में इंजरी हुई थी। ऐसे में आरसीबी के फैंस को चिंता है कि क्या वे लखनऊ के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं? इसके बारे में जान लीजिए। सबसे पहले बात करते हैं कि आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में आरसीबी और एलएसजी की हालत क्या है? पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आप पाएंगे कि रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चार में से तीन मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। एक मैच आरसीबी ने गंव...