नई दिल्ली, मार्च 21 -- IPL 2026 से पहले ऐसा लग रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के ग्रह नक्षत्र खराब चल रहे हैं, क्योंकि एक और झटका इस टीम को टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले लग गया है। एक और इंडियन पेसर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, जो कि आकाश दीप हैं। उनसे पहले हर्षित राणा भी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका के पेसर मथीषा पथिराना भी अभी तक फिट नहीं है। उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से टूर्नामेंट के लिए क्लियरेंस चाहिए। ऐसे में तेज गेंदबाजों के साथ केकेआर के लिए समस्या बनी हुई है। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो आकाश दीप आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के एक टॉप अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि आकाश दीप इस सीजन नहीं खेलेंगे। KKR अधिकारी ने कहा, "दुर्भाग्य से, वह IPL से बाहर हो गए हैं, ...