नई दिल्ली, मार्च 28 -- IPL 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने ऋषभ पंत की नेतृत्वक्षमता की जमकर तारीफ की। पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं, जिसका हिस्सा मिचेल मार्श भी हैं। मार्श ने पंत को लेकर कहा है कि एलएसजी का कप्तान सुझाव लेने की प्रति खुली सोच रखता है, जिससे टीम के अंदर सकारात्मक माहौल पैदा होता है। एलएसजी के पास मार्श और एडन मार्करम के रूप में दो अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं। मार्श ने पीटीआई से साक्षात्कार में कहा, ''बात बस इतनी सी है कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें, ऋषभ को हर संभव सहयोग दें। वह एक बेहतरीन युवा खिलाड़ी है जो अपनी टीम का नेतृत्व बखूबी करता है। वह हमेशा फीडबैक और सुझाव लेने के लिए तैयार रहता है और उस पर अमल भी करता है।'' उन्होंने कहा, ''हमारी टीम में कुछ बहुत अच्छे नेतृत्वकर्ता हैं जो काफी ...