नई दिल्ली, मार्च 11 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने फिलहाल शुरुआती 16 दिनों के शेड्यूल पर मुहर लगाई है। इस दौरान 20 मैच खेले जाएंगे। बाकी शेड्यूल की घोषणा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में विधानसभा चुनाव की तारीखें सामने आने के बाद की जाएगी। टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होगा। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) सीजन ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ेगी। दोनों की बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टक्कर होगी।पंजाब की पहली भिड़ंत गुजरात से आमतौर पर पिछले साल के फाइनलिस्ट के बीच नए सीजन का पहला मैच खेला जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.