नई दिल्ली, मार्च 19 -- इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन का आगाज कुछ दिन में होने वाला है। ज्यादातर टीमों ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, हालांकि इस बार हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप के कारण कुछ खिलाड़ी देरी से टीम से जुड़ रहे हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस महाकुंभ के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। इस बार सभी टीमों में ज्यादातर भारतीय कप्तान ही नजर आएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को शुरुआती मैचों के लिए ईशान किशन को फटीम का कप्तान बनाया है, वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक बार फिर अपने चैंपियन कप्तान राजत पाटीदार के नेतृत्व में टाइटल डिफेंड करने उतरेगी। नीलामी के दौरान खिलाड़ियों की बोली ने पुराने कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे और फ्रेंचाइजी ने काफी महंगी बोली लगाकर खिलाड़ियों को चुना है। पिछले सीजनों...