नई दिल्ली, मार्च 23 -- महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में वह पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी एक अलग पहचान बना ली है। हालांकि आईपीएल में उन्हें अपना नाम कमाना बाकी है। करीब पांच साल तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहने के बाद वह इस बार नई आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होगा। भारत के पूर्व क्रिकेटर अश्विन का मानना है कि अर्जुन तेंदुलकर को आगामी आईपीएल सीजन में खेलने को ही नहीं मिलेगा। आईपीएल 2026 नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख रुपये में अर्जुन को टीम में शामिल किया...