नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेलते हुए मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। वे एक वक्त तक 11 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे थे और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक अगली ही गेंद पर जड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पाटीदार ने कुल 20 गेंदों का सामना किया, जिसमें 53 रन बनाए। उन्हें मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। रजत पाटीदार ने आउट होने से पहले चार चौके और 5 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 254 से अधिक रहा। आरसीबी के कप्तान ने आज जिस तरह की सिक्स हिटिंग दिखाई उससे वानखेड़ में मौजूद सभी दर्शक और क्रिकेट पंडित मंत्रमुग्ध रह गए। यह भी पढ़ें- विराट कोहली के पास 300 IPL छक्के जड़ने का मौका, सिर्फ इतने हिट दूर हैं किंगरजत पाटीदार ने वैभव सूर्यवंशी की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.