नई दिल्ली, मई 31 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच रविवार को आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। 19वें सीजन का चैंपियन कौन बनेगा? यह कुछ घंटों में क्लियर हो जाएगा। आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन है। आरसीबी ने पिछली बार पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 रन से हराकर खिताब जीता था। आरसीबी ने आईपीएल 2025 फाइनल में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी की थी। चलिए, आपको इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में फाइनल के टॉस का हैरतअंगेज रिकॉर्ड बताते हैं। आईपीएल में पिछले 18 सीजन के फाइनल में से 10 बार वो टीम जीती, जिसने टॉस अपने नाम किया। वहीं, पिछले छह फाइनल में से चार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। आरसीबी पांचवीं बार आईपीएल में फाइन...