नई दिल्ली, मई 31 -- RCB vs GT IPL 2026 Final Playing XI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात की टीम आज पहले बैटिंग करेगी। बेंगलुरु की टीम बिना बदलाव के उतरी है, जबकि गुजरात ने एक बदलाव किया है। साई किशोर की जगह अरशद खान को जगह मिली है। बेंगलुरु ने पिछले मुकाबले में (पहले क्वालीफायर) गुजरात को 92 रनों से हराया था, जहां बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन ठोक दिए थे और गुजरात की टीम 162 रन ही बना सकी थी।आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेब...