नई दिल्ली, जून 1 -- आईपीएल में पिछली बार आरसीबी का सिर्फ 18 वर्षों का खिताबी सूखा खत्म नहीं हुआ था, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में आरसीबी युग का आगाज था। रजत पाटीदार की अगुआई में आरसीबी ने आईपीएल 2026 का खिताब भी जीत लिया है। लगातार दूसरी बार। आईपीएल इतिहास में पाटीदार तीसरे ऐसे कप्तान बने हैं, जिन्होंने बैक टु बैक टाइटल जीते हैं। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल के हीरो रहे विराट कोहली। चेजमास्टर किंग कोहली ओपनिंग करने उतरे और छक्के के साथ आरसीबी को फाइनल जिताने के बाद ही लौटे। एक तरफ से विकेट गिरते रहे लेकिन कोहली एक छोर संभाले रखे। अंगद की पांव की तरह। एक बार उन्हें अंपायर ने आउट भी दे दिया लेकिन किंग कोहली को तो विजयी शॉट लगाकर लौटना था। टीवी अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया और किंग अपनी टीम को खिताब दिलाकर ही वापस...