नई दिल्ली, मार्च 26 -- आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले से होना है। 19वें सीजन की शुरुआत भी अभी नहीं हुई है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी है। अभिनव मुकुंद ने यह भविष्यवाणी एबी डी विलियर्स के यूट्यूटब चैनल पर की। उनकी चार टीमों में से तीन टीमें पिछले सीजन भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही थी। आईए जानते हैं इन टीमों के नाम- यह भी पढ़ें- इन IPL टीमों ने जीतने से ज्यादा हारे मैच, कोहली की RCB का रिकॉर्ड होश उड़ा देगा अभिनव मुकुंद ने पहला नाम डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंलुरु का लिया। आरसीबी ने पिछले साल ही ट्रॉफी का सूखा खत्म कर आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया था। फाइनल में उन्होंने पंजाब किंग्स क...