नई दिल्ली, मई 16 -- IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। इस मैच के जरिए आज आईपीएल 2026 प्लेऑफ की पहली सीट बुक हो सकती है। यह सीट शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी बुक सकती है। गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बनी हुई है। अगर आज जीटी केकेआर को हराने में कामयाब रहती है तो वह 18 अंकों पर पहुंच जाएगी। इस स्थिति में उन्हें प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा। वहीं हार के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स अधिकारिक रूप से बाहर हो जएगी। गुजरात की जीत से सीएसके, पीबीकेएस और आरआर की धड़कने बढ़ जाएगी, जो प्लेऑफ की रेस में है। यह भी पढ़ें- LSG vs CSK मैच के बाद ऋषभ पंत पर चला BCCI का चाबुक, इस गलती के चलते सुनाई सजागुजरात टाइटंस को कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट? शुभमन...