IPL 2026 के हाफ फेज के बाद कैसी थी पॉइंट्स टेबल? और अब लीग फेज के बाद कौन है कहां? जानिए
नई दिल्ली, मई 25 -- IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के लीग फेज का समापन रविवार 24 मई को हो गया। कुल 70 लीग मैच इस दौरान खेले गए। इनमें से 69 मैचों का नतीजा निकला, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा। आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल 2026 के लीग फेज के आधे मैचों के बाद जो टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर थी, वह टीम प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर पाई। 7-7 मैचों के बाद जिस टीम के खाते में सबसे ज्यादा 13 पॉइंट्स थे, वह पूरे सीजन में 15 अंक ही आखिर तक हासिल कर पाई। आईपीएल 2026 के आधे फेज के बाद पंजाब किंग्स सात मैचों में से 6 मैच जीतकर और एक मैच के बेनतीजा होने पर 13 अंकों के साथ शीर्ष पर थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु थी, जिसके खाते में 10 पॉइंट्स थे। इतने ही पॉइंट्स राजस्थान रॉयल्स के खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.