नई दिल्ली, मार्च 4 -- IPL की गर्वनिंग काउंसिल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले हाफ के शेड्यूल को तैयार कर लिया है। 6 या 7 मार्च को आईपीएल 2026 के पहले हाफ के शेड्यूल का ऐलान होने की संभावना है। सोमवार 2 मार्च को गर्वनिंग काउंसिल की ऑनलाइन मीटिंग हुई, जिसमें सीजन 19 के मैचों के शेड्यूल पर बात हुई। इसे दो फेज में जारी किया जाएगा। पहले हाफ का शेड्यूल इसी सप्ताह आने की उम्मीद है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने मंगलवार 3 मार्च को घोषणा की कि वे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच गेम खेलेंगे, इसलिए उम्मीद है कि सीजन ओपनर भी वहीं आयोजित होगा। पारंपरिक रूप से, डिफेंडिंग चैंपियन टीम पहला मैच होस्ट करती है और यह ट्रेंड इस सीजन में भी जारी रहेगा। बाद में, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने ये भी कन्फर्म क...