नई दिल्ली, मई 17 -- आईपीएल 2026 में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में रविवार दोपहर को खेले गए मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इस टीम ने इस सीजन अपने नौ मुकाबले जीत लिए हैं और 18 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने पिछले साल के प्रदर्शन को बरकरार रखा है और प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री मारी है। अभी भी इस टीम का एक मुकाबला बचा हुआ है और उसके पास 20 अंकों तक पहुंच कर टॉप टू में फिनिश करने का बेहतरीन मौका है। फिलहाल आरसीबी की टीम 13 मैचों में 9 जीत और चार हार के साथ 18 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है और उसके न...