नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में निकला। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच टाई करवाया। जोकि सीजन का पहला सुपर ओवर भी बन गया है। इसके बाद सुपर ओवर में लखनऊ ने पहले बैटिंग की और सिर्फ एक रन ही बना सके। जिसे कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका मारकर हासिल कर लिया। लगातार दूसरी जीत के साथ नाइट राइडर्स की टीम पांच अंक के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई जबकि सुपर जाइंट्स की टीम चार अंक के साथ 10वें और अंतिम स्थान पर खिसक गई।सुपर ओवर का रोमांच लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन और एडन मार्करम को बल्लेबाजी के लिए भे...