IPL 2026 का धूमधड़ाका हुआ खत्म, अब नोट कर लीजिए टीम इंडिया का शेड्यूल; इस दिन एक साथ नजर आएंगे कोहली-रोहित
नई दिल्ली, जून 1 -- Team India Schedule After IPL 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक बार फिर चैंपियन बनने के साथ आईपीएल 2026 का धूमधड़ाका खत्म हो गया है। आरसीबी का यह बैक टू बैक दूसरा टाइटल है। टीम ने 2025 में 17 साल का सूखा खत्म कर पहला खिताब जीता था। अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ रजत पाटीदार की टीम सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव करने में कामयाब रही। फाइनल में जीटी ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 156 रनों का टारगेट रखा था, जिसे इस चैंपियन टीम ने 12 गेंदें और 5 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। विराट कोहली आरसीबी की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 75 रनों की नाबाद पारी खेली। आईपीएल 2026 के इस शानदार समापन के बाद एक बार फिर हर किसी की नजरें टीम इंडिया के शेड्यूल पर है। यह भी पढ़ें- कोहली से ज्यादा RCB के इन खिलाड़ियों के पास ट्रॉफी, एक तो 5 बार बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.