नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- IPL 2026 match today: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 का 21वां मैच आज यानी सोमवार, 13 अप्रैल को खेला जाना है। SRH vs RR मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा, इस मैच की पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर डलेगी, वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान -ईशान किशन और रियान पराग- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। राजस्थान रॉयल्स की टीम विजय रथ पर सवार है, अभी तक खेले सभी चार मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है। वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी तगड़ी लय में चल रहे हैं। आज राजस्थान की नजरें जीत का पंजा खोलने पर होगी। वहां हैदराबाद की टीम अभी भी जीत की लय तलाश रही है। अभी तक खेले 4 में से सिर्फ 1 ही मैच जीता है। यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप की रेस में पाटीदार बने वैभव सूर्यवंशी के लि...