नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- IPL 2026 match today: आईपीएल 2026 में आज सुपर संडे को दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहले मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक्शन में होंगे। वैभव पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए थे। आज उनके सामने कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज चुनौती पेश करेंगे। केकेआर वर्सेस आरआर मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। एक तरफ केकेआर है जो अभी तक सीजन की पहली जीत का स्वाद नहीं चख पाई है, वहीं दूसरे तरफ पंजाब की टीम है, जिन्होंने अभी तक इस सीजन हार का मुंह नहीं देखा है। आज के मुकाबले काफी रोमांचक होने वाले हैं। यह भी पढ़ें- हीरो से विलन बनते-बनते बचा SRH का ये खिलाड़ी, ईशान किशन के भर...