नई दिल्ली, मई 17 -- आईपीएल 2026 में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की सूची में लंबे समय तक पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य नंबर वन पर रहे। हालांकि, अब वह नंबर वन की पोजीशन से खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस सीजन 60 मैच खेले जाने के बाद सर्वाधिक स्ट्राइक रेट किन पांच बल्लेबाजों का है और कौन किस पोजीशन में है, आपको बताते हैं। यह भी पढ़ें- विराट कोहली बने नंबर वन, साई सुदर्शन को किया पीछे, सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बैटरवैभव सूर्यवंशी, फिन एलेन और प्रियांश आर्य टॉप-3 में आईपीएल 2026 में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव सूर्यवंशी पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं जिसकी 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40 की औसत और 236.56 के स्ट्राइक रेट के साथ 440 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी ...