नई दिल्ली, मार्च 30 -- IPL 2026 का दूसरा लीग मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड पर बड़ी जीत दर्ज की। 220 से ज्यादा का टारगेट एमआई ने केकेआर के सामने चेज किया और पहली बार पिछले करीब एक दशक में मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट का पहला मैच जीता। केकेआर की टीम 220 रन बनाने के बावजूद क्यों हार गई? इसके पीछे की वजह अजिंक्य रहाणे ने बताई है और कहा है कि गेंदबाजी में अनुभव की कमी थी। इस वजह से टीम हार गई। अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे लगा कि 220-225 एक अच्छा टोटल था। हमने सच में अच्छी बैटिंग की, लेकिन फिर से, यह एक कम अनुभवी बॉलिंग अटैक है। ये लड़के सीखेंगे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना, मजबूत बैटिंग लाइनअप, यह हमारे लिए सच में सीखने का मौका है। वै...