नई दिल्ली, मार्च 28 -- आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस बार आईपीएल के शुरू होने से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों की कमान भारतीय कप्तानों के हाथों में है। हालांकि, ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद के अस्थाई कप्तान हैं और वे कुछ ही मैचों में टीम की कमान संभालेंगे, इसके बाद नियमित कप्तान पैट कमिंस टीम के साथ जुड़ जाएंगे। कमिंस को छोड़ दें तो इंडियन प्रीमियर लीग की 9 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी कर रहे हैं। आइए आज हम आपको आईपीएल 2026 के लिए सभी कप्तानों की सैलरी कितनी है इसके बारे में जानकारी देते हैं। यह भी पढ़ें- VIP हैं, लाइन में नहीं लग सकते, RCB Vs SRH मैच विधायकों ने की VIP सुविधा की मांग ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं और उन्हें संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। श्रेयस अय्यर आईप...