नई दिल्ली, मार्च 24 -- आईपीएल 2026 की 28 मार्च से शुरुआत होने जा रही है। यह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन है। पिछले कुछ सालों से आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम लगातार चर्चा में बना हुआ है। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी इस नियम की आलोचना कर चुके हैं। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर नियम पसंद नहीं। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस निमय को लेकर बेबाक बात कही है। गांगुली का मानना है कि 'इम्पैक्ट प्लेयर' कहीं नहीं जाने वाला।'किसी को पसंद होगा और किसी को...' पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गांगुली से मंगलवार को एक इवेंट में अक्षर के बयान का हवाला देकर 'इम्पैक्ट प्लेयर' को लेकर सवाल किया गया। जवाब में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्...