नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला 7 अप्रैल मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच शाम में साढे़ सात बजे से खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण हालिया अपडेट तक टॉस की प्रक्रिया भी पूरी हो पाई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 मैच जीता है, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यह भी पढ़ें- CSK ठोक सकती है 300 से अधिक का स्कोर, इरफान पठान ने IPL से पहले की थी भविष्यवाणीवैभव सूर्यवंशी बनाम बुमराह की बैटल का इंतजार इस मैच का क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बारिश ने फिलहाल व्यवधान डाला है, लेकिन हर कोई चाहता है कि आज का मैच टाइम से शुरू ह...