नई दिल्ली, जून 1 -- असम में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। गुवाहाटी सेंट्रल के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस शंभवी मिश्रा ने बताया कि शहर में एक बड़ा जुआ रैकेट सक्रिय था। पुलिस ने गहन खुफिया जानकारी जुटाने के बाद एक विशेष टीम गठित की, जिसका नेतृत्व एडीसीपी के साथ नूनमाटी की एसीपी, अधिकारी-इन-चार्ज और टीम के सदस्यों ने किया। कल आईपीएल फाइनल मैच के दौरान जब मैच जोरों पर था, पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारा। यह भी पढ़ें- सोचा नहीं कि मंत्री बनूं, आरजी कर पीड़िता की मां ने बताई राजनीति में आने की वजह मुख्य आरोपी आलोक जैन लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल था। छापेमारी के समय वे लाइव सट्टेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने 16 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो मॉनिटर और कई टैबलेट्स बरामद किए, जिन पर आईपीएल मैच लाइव स्ट्रीम हो रहा था। इसके अलावा...