नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- मद्रास हाईकोर्ट ने सोमवार को IPL मैचों पर प्रतिबंध लगाने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। इस याचिका में चुनाव के दौरान तमिलनाडु में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों को रेगुलेट करने के निर्देश देने की मांग की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश एस ए धर्माधिकारी और जस्टिस अरुल मुरुगन की पीठ ने कहा कि यह याचिका केवल आशंका पर आधारित है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को मैच का आनंद लेने की नसीहत भी दी। इससे पहले याचिका में निर्देश देने की मांग की गई थी कि या तो IPL मैच चुनाव के बाद कराए जाएं या फिर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसमें मैच के वेन्यू पर राजनीतिक प्रतीकों और प्रचार सामग्री के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई थी। बता दें कि तमिलनाडु में आगामी 2...