नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- दिल्ली कैपिटल्स की टीम के दो चहेते फैंस की मंगलवार को दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने यज्ञ भाटिया और अभव भाटिया की तस्वीरें शेयर करते हुए विनम्र श्रद्धांजली दी है। दिल्ली के सपोर्टर रहे चचेरे भाई मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले को देखने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान एक ट्रक से हुई टक्कर में दोनों की जान चली गई। दिल्ली कैपिटल्स ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''हम अभव (14) और यज्ञ भाटिया (20) के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं, जो हमारी दिल्ली कैपिटल्स टोली के अभिन्न सदस्य थे। वे हमेशा स्टैंड में हमारे साथ खड़े होकर 'दिल्ली' के लिए चीय...