नई दिल्ली, मार्च 18 -- आईपीएल 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। यह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन है। आईपीएल में अनेक रिकॉर्ड ऐसे हैं, जो क्रिकेट फैंस को चौंकाते हैं। एक हैरतअंगेज रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर सुनील नरेन के नाम भी दर्ज है। वह आईपीएल में बैटिंग पोजीशन पर जितना टहले, उतना कोई और खिलाड़ी नहीं टहला। वह आईपीएल में सभी पोजीशन पर बैटिंग करने वाले इकलौते प्लेयर हैं। 37 वर्षीय नरेन 1 से लेकर 11 तक बल्लेबाजी करने उतर चुके हैं। उनका यह रिकॉर्ड अब शायद ही टूटे। वह कोलकाता नाइड राइटर्स (केकेआर) के लिए खेलते हैं। नरेन ने 2012 में केकेआर की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह भारतीय लीग में केकेआर के अलावा अन्य फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेले।सुनील नरेन ने 66 बार ओपनिंग की ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए मशहूर नेरन ने आईपीएल म...