IPL में सबसे लंबा SIX जड़ने वाले प्लेयर को CSK की फ्रेंचाइजी ने बनाया हेड कोच, हो गया ऐलान
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच पद से स्टीफन फ्लेमिंग इस्तीफा दे चुके हैं। वे सीएसके की सिस्टर फ्रेंचाइजियों में भी हेड कोच के पद पर तैनात थे। इनमें साउथ अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में जोबर्ग सुपर किंग्स और मेजर लीग क्रिकेट यानी एमएलसी में टेक्सास सुपर किंग्स शामिल है। इन दोनों टीमों का साथ भी उन्होंने छोड़ दिया है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स की एसए20 वाली फ्रेंचाइजी जोबर्ग सुपर किंग्स ने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। ऐसे खिलाड़ी को हेड कोच नियुक्त किया गया है, जिसने आईपीएल में सबसे लंबा छक्का मारा है। आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एल्बी मोर्केल को जोबर्ग सुपर किंग्स का हेड कोच बनाया गया है। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर और सुपर किंग्स सेटअप में एक जाना-पहचाना चेहरा, मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.