नई दिल्ली, मार्च 29 -- शनिवार को आरसीबी और सनराजइर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल के 19वें संस्करण के पहले मैच में हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 80 रन बनाए। इस दौरान किशन का स्ट्राइट रेट 210 से ज्यादा का रहा। इस धमाकेदार पारी के साथ ईशान किशन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वे अब आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले 6वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान किशन ने 2180 गेंदों का सामना करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। इस सूची में टॉप-5 में कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। यह भी पढ़ें- IPL 2026: जानिए RCB Vs SRH मैच में क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग XI? आईपीएल में सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए 3000 र...