नई दिल्ली, मार्च 29 -- टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके विराट कोहली अब सिर्फ वनडे या फिर आईपीएल में फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं। कोहली का टी20 से रिटायर होने का फैसला तो समझ आता है, मगर टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला अभी भी फैंस और एक्सपर्ट की समझ के परे है। यही वजह है कि जब भी कोहली के बल्ले से कोई अच्छी पारी निकलती है तो उन्हें बार-बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी की सलाह दी जाती है। ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 के पहले मैच के बाद हुआ। SRH के खिलाफ कोहली ने 69 रनों की शानदार पारी खेल RCB की जीत में अहम भूमिका निभाई। कोहली की इस पारी की पूर्व सीएसके प्लेयर अंबाति रायुडू ने जमकर तारीफ की। यह भी पढ़ें- IPL 2026 का पहला विवाद; कैच पर मचा बवाल, वॉन ने उठाया अंपायर के फैसले पर सवाल अंबाति रायडू ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, "मुझे लगता है क...