नई दिल्ली, मार्च 28 -- मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 का हिस्सा कब बनेंगे? वह कब दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ेंगे? स्टार्क की चोट पर क्या अपडेट है? स्टार्क भारत कब आएंगे.आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को लेकर कई सवाल है। अब इन सवालों पर उनकी पत्नी एलिसा हीली ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, एलिसा हीली और उनके कुछ दोस्तों के साथ मिचेल स्टार्क की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें वह गोल्फ सेशन के बाद पोज करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर आईपीएल फैंस ने जमकर कमेंट किए और पूछा कि स्टार्क अभी तक अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ क्यों नहीं जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- चिन्नास्वामी में आज होगी रनों की बारिश या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पिच रिपोर्ट एक फैन ने पूछा कि यह हम दिल्ली कैपिटल्स फैन के साथ बहुत गलत है कि हेज़लवुड और कमिंस चो...