नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खुद के बैटिंग ऑर्डर को प्रमोट किया। वे बतौर सलामी बल्लेबाज बैटिंग करने मैदान पर आए। हालांकि, ज्यादा देर नहीं टिक सके और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। पारी के तीसरे ओवर में गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद पर मिचेल मार्श ने तेज शॉट खेला जो गेंदबाजी की तरफ आई और मुकेश के हाथों को चूमती हुई सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप पर जा लगी। इस दौरान ऋषभ पंत क्रीज से बाहर थे और उन्हें आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। यह भी पढ़ें- गिल की कप्तानी को क्या हो गया है? PBKS से मिली हार के बाद भड़के पूर्व क्रिकेटर आईपीएल में ऋषभ पंत ने बहुत कम मैचौं में सलामी बल्लेबाजी की है। लेकिन जितने भी मैचों में वे...