नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- सोमवार, 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने 45 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए और नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान तिलक ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 224.44 का रहा। इस शतकीय पारी के साथ तिलक वर्मा के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। वे आईपीएल में 5 नबर या उससे नीचे की पोजीशन पर बैटिंग करते हुए शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। तिलक वर्मा से पहले सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने ही यह खास मुकाम हासिल किया था। यह भी पढ़ें- प्रियांश आर्या की मानसिक मजबूती के पीछे उनके...