नई दिल्ली, मार्च 28 -- आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो चुका है। पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी की तरफ से आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेकब डफी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी बेहतरीन लहराती और उछलती हुई गेंदों से हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाजों को होश ठिकाने लगा दिए। ट्रेविस और अभिषेक शर्मा जैसे तूफानी बल्लेबाजों को गेंद ही समझ नहीं आ रही थी। डफी ने अपनी धारदार शॉट पिच गेदबाजी से इन दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी को भी आउट कर दिया। यह भी पढ़ें- IPL 2026: जानिए RCB Vs SRH मैच में क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग XI? आरसीबी की ओर से पहला ओवर डालने आए जेकब डफी ने शुरुआत से ही अपनी शानदार लय पकड़ी। कप्तान ...